Sat. Jun 6th, 2026

अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के क्रम में आज दिनांक 22 जनवरी 2024 को बक्सर जिला अंतर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 199-ब्रह्मपुर, 200-बक्सर, 201-डुमराँव एवं 202-राजपुर (अ0जा0) का निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। विदित हो कि निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 27.10.2023 को किया गया था।*

*अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में निर्वाचकों की संख्या विधान सभावार निम्नवत हैः- 199-ब्रह्मपुर में पुरूष मतदाता 183626, महिला मतदाता 166096, थर्ड जेंडर 02, कुल मतदाता 349724 है। 200-बक्सर में पुरूष मतदाता 156312, महिला मतदाता 142273, थर्ड जेंडर 05, कुल मतदाता 298590 है। 201-डुमराँव में पुरूष मतदाता 172994, महिला मतदाता 157108, थर्ड जेंडर 06, कुल मतदाता 330108 है एवं 202-राजपुर (अ0जा0) में पुरूष मतदाता 177642, महिला मतदाता 163319, थर्ड जेंडर 00, कुल मतदाता 340961 है।*

*बक्सर जिला अंतर्गत कुल निर्वाचकों की संख्या 1319383 हो गया। जिसमें से पुरूष 690574, महिला 628796 एवं अन्य निर्वाचकों की संख्या 13 है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के क्रम में कुल 49961 नया नाम पंजीकृत किया गया है। जिसमें से महिला निर्वाचक 27824 एवं 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की संख्या 14825 है।*

*इस दौरान 16740 नामों का विलोपन एवं 27265 नामों का संशोधन भी किया गया है। प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में लिंगानुपात 900 था, जो अब बढकर 911 हो गया है। प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में निर्वाचक जनसंख्यानुपात 58% था जो अब बढकर 59.6% हो गया है।*

*इसी प्रकार प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 1698 था। जो कुल निर्वाचकों का 0.12% था, जो अब बढकर 17056 हो गया, जो कुल निर्वाचकों का 1.29% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!