Tue. Jul 28th, 2026

बक्सर जिला अंतर्गत 90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन डोर टू डोर जाकर बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है।

 

*01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित हुई मतदाता सूची में जिले में 90 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। सत्यापन का कार्य करने के लिए विभाग ने एक विशेष ऐप बनाया है।*

 

*सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि डोर टू डोर जाकर ऐप के माध्यम से ऑन द स्पॉट मतदाता से संबंधित जानकारी दर्ज करेंगे। बीएलओ संबंधित मतदाता के उम्र सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच करेंगे एवं यदि मतदाता सूची में दर्ज तिथि गलत पाई जाती है तो उसमें सुधार के विकल्प का इस्तेमाल कर रिपोर्ट देंगे।*

 

*निर्वाचन विभाग बिहार ने आगामी 25 फरवरी 2025 तक सत्यापन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।*

 

*90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की विवरणी विधानसभावार निम्नवत है:-*

ब्रह्मपुर विधान सभावार 90 वर्ष से अधिक कुल मतदाता 1141, सत्यापन 1136, लंबित 05

बक्सर विधानसभा वार 90 वर्ष से अधिक कुल मतदाता 789, सत्यापन 546, लंबित 243

डुमरांव विधानसभा वार 90 वर्ष से अधिक कुल मतदाता 855, सत्यापन 600, लंबित 255

राजपुर विधानसभा वार 90 वर्ष से अधिक कुल मतदाता 1102, सत्यापन 469, लंबित 633

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!