Sat. Jun 6th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा “मेरा पहला वोट, देश के लिए” थीम के तहत डीआरसीसी परिसर में द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा युवा शक्ति को मतदान के लिए प्रेरित किया गया एवं अधिक से अधिक युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हुए अपना शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु हर संभव प्रयास के लिए जागरूक किया गया ।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया के जो युवा 18 वर्ष के हो गए हैं या होने वाले हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा कर एक जागरूक मतदाता बने।*

*इस जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में विभिन्न YOUTH Section के 400 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें एनसीसी, स्काउट गाइड ,नेहरू युवा केंद्र एवं आईटीआई के बच्चों ने भाग लिया ।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के प्रत्येक प्रखंड में चलाए जा रहे हैं नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम में प्रथम अनुष्का कुमारी द्वितीय उषा कुमारी एवं तृतीय सुमन कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।*

*इस कार्यक्रम में युवा खेल अधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, स्वीप आइकॉन सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!