Sat. Jun 6th, 2026

सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के ज्ञापांक 4685 दिनांक 04.10.2022 द्वारा समादेश याचिका संख्या 12514/2022 (सुनील कुमार बनाम राज्य सरकार एवं अन्य) में माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 04.10.2022 को पारित न्यायादेश के आलोक में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया/तैयारी में आवश्यक संशोधन की आवश्यकता होने के फलस्वरूप प्रथम चरण के दिनांक 10.10.2022 एवं द्वितीय चरण में दिनांक 20.10.2022 के मतदान को तत्काल स्थगित कर दिया गया है तथा स्थगित निर्वाचन/मतदान की अगली तिथि पुनः कालक्रम में संसूचित किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। उपर्युक्त के आलोक में बक्सर जिला अन्तर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के तहत नगर परिषद बक्सर, नगर पंचायत चौसा एवं ब्रहम्पुर का निर्वाचन/मतदान अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। प्रथम चरण के तहत दिनांक 10.10.2022 को नगर परिषद/नगर पंचायत के निर्वाचन हेतु नियुक्त मतदान कर्मी/मतगणना कर्मी का प्रशिक्षण एवं योगदान कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!