Tue. Apr 21st, 2026

दिनांक 03 सितंबर से 16 सितंबर तक जिले के उत्कृष्ट कार्यो का अवलोकन करेंगे कृषकबक्सर: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण द्वारा जिले के किसानों को कृषि व कृषि से सम्बद्ध विषयों पर तकनीकी रुप से दक्ष करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वितीय वर्ष 2022-23 हेतु जिला के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम का भ्रमण कैलेण्डर तैयार किया गया है, जिसमें दिनांक 03 सितंबर से 16 सितंबर तक कृषि व कृषि से सम्बद्ध क्षेत्र में जिले के उत्कृष्ट कार्यो से प्रगतिशील कृषक रुबरु होंगे। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार ने बताया कि जलवायु अनुकूल खेती पर कृषि विज्ञान केन्द्र,बक्सर में परिभ्रमण कराया जायेगा, जिसमें दिनांक 04 सितंबर को डुमराॅंव,नवानगर,सिमरी,ब्रम्हपुर प्रखंड दिनांक 05 सितंबर को केसठ,चैंगाई,चक्की प्रखंड, दिनांक 07 सितंबर को बक्सर,चैसा,राजपुर एवं इटाढ़ी प्रखंड के प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे। दिनांक 03 सितंबर से 09 सितंबर तक श्री मनोज कुमार,ग्राम-रसेन के प्रक्षेत्र पर मधुमक्खीपालन के कार्यो को दिखाने हेतु परिभ्रमण कराया जायेगा,जिसमें दिनांक 03 सितंबर को बक्सर,चैसा, दिनांक 05 सितंबर को राजपुर,इटाढ़ी, दिनांक 06 सितंबर को केसठ,चैंगाई, दिनांक 07 सितंबर को डुमराॅंव,नावानगर, दिनांक 08 सितंबर को ब्रम्हपुर,सिमरी, दिनांक 09 सितंबर को चक्की प्रखंड के कृषक शामिल होंगे। दिनांक 10 सितंबर से 16 सितंबर तक श्री मृत्यंजय रा,ग्राम-इटवा,प्रखंड-राजपुर के प्रक्षेत्र पर संरक्षित खेती कार्यो को दिखाने हेतु परिभ्रमण कराया जायेगा, जिसमें 10 सितंबर को बक्सर,चैसा, दिनांक 12 सितंबर को राजपुर,इटाढ़ी, दिनांक 13 सितंबर को केसठ,चैंगाई, दिनांक 14 सितंबर को डुमराॅंव,नावानगर, दिनांक 15 सितंबर को ब्रम्हपुर,सिमरी, दिनांक 16 सितंबर को चक्की प्रखंड के किसान शामिल होंगे। परियोजना निदेशक ने बताया कि इस परिभ्रमण में प्रत्येक प्रखंड से 30-30 कृषक शामिल होंगे।किसानों के चयन की प्रक्रिया -आत्मा के परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार ने बताया कि जिला के अंदर परिभ्रमण में शामिल होने हेतु इच्छुक कृषक सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक या सहायक तकनीकी प्रबंधक से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। कृषक हितार्थ समूह या खाद्य सुरक्षा समूह में शामिल कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी। पंजीकरण कराने के लिए किसानों को सम्बंधित प्रखंड के बीटीएम के कार्यालय में आधार कार्ड, कृषक पंजीकरण,पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!