Tue. Apr 21st, 2026

ई-किसान भवन, बक्सर प्रखंड परिसर में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में कृषि ऋण की स्वीकृत पत्र बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये ऋणियों को प्रदान किया गया।**मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जे के वर्मा ने पौधा देकर अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और द्वीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।**यह कैम्प पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा लगाया गया था। इस कैम्प में 2.46 करोड़ की ऋण स्वीकृत किया गया। यह ऋण अभियान कृषि क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र जैसे : एमएसएमई, रिटेल, मकान ऋण, गोल्ड ऋण आदि के लिए जारी है। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ग्राहकों को खेती के अतिरिक्त अन्य कार्य पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन आदि भी करने की बात कही। जिससे उनकी आमदनी में दिनों दिन वृद्धि हो।* *उक्त कार्यक्रम में पीएनबी चौगाई के बिपुल जी एवं पाण्डेयपट्टी के धीरज कुमार, एलडीएम कार्यालय से अनिल कुमार, कृषि अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!