
आठ सौ छिहतर मैट्रिक टन डीएपी एवं ग्यारह सौ बारह मै.टन एनपीके जिले को आवंटितखरीफ मौसम में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत होगी उर्वरक की आपूर्तिबक्सर: खरीफ मौसम में धान की रोपनी प्रारम्भ हो गई है। किसानों को खरीफ मौसम में उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति हो, इसके लिए कृषि विभाग सदैव तत्पर है। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि खरीफ मौसम में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। इस क्रम में इफको कंपनी द्वारा 780 मै.टन तथा ईंडोरामा कम्पनी द्वारा 96 मै.टन डीएपी एवं इफको कंपनी द्वारा 924 मै.टन एवं ईंडोरामा कंपनी द्वारा 188 मै.टन एनपीके चैबीस घंटे के अंदर बक्सर जिले को प्राप्त हो जायेगा। फसल आच्छादन के आधार पर प्रखंडवार उर्वरक का वितरण कर दिया गया है। डीएओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि उर्वरक आपूर्ति मामले में जीरो टाॅलरेंस नीति लागू है। अगर कोई भी दुकानदार उर्वरक के निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके उपर आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी। किसानों के लिए उर्वरक सम्बंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी के रुप में श्री शेखर किशोर, सहायक निदेशक,फसल प्रक्षेत्र नामित है। जिला नियंत्रण कक्ष का संपर्क सूत्र 9198879787, 7903767773 तथा 9473081675 है। इन मोबाईल नम्बर पर किसान उर्वरक से सम्बंधित शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत करने वाले किसानों का नाम गुप्त रखते हुए कालाबजारी में संलिप्त बिक्रेताओं का लाईसेंस निरस्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि किसान मिट्टी जाॅंच के आधार पर ही डीएपी एवं एनपीके की अनुशंसित मात्रा का प्रयोग करें अन्यथा अंधाधुंध यूरिया के प्रयोग से मिट्टी को बंजर होने से रोका नहीं जा सकता।