Mon. Oct 26th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा राजपुर प्रखंड में पंचायत निर्वाचन 2021 की तैयारियों की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में ईवीएम की कमिश्निंग, ब्रज गृह निर्माण तथा मतदान दल के डिस्पैच तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन संबंधी तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई तथा निर्वाची पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा निर्वाचन में बाधा उत्पन्न करने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार हेतु वाहन एवं लाउडस्पीकर के प्रयोग हेतु संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा इसके उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!