
भारतीय जनता युवा मोर्चा,बक्सर जिलाध्यक्ष प्रिय रंजन चौबे की अध्यक्षता में 17 सितंबर को पुराना सदर अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को वैक्सिंग के लिए प्रेरित करके पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया, उनके तैल चित्र पर तिलक लगाकर और वहां उपस्थित लोगों में मिठाई बांट कर जन्मदिन मनाई गई। और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने BJYM,BUXAR अपना 20-दिवसीय अभियान शुरू करेगा इसकी भी जानकारी दी गई। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में बीजेपी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कल्याण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी की है।
नव भारत मेले का होगा आयोजन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में उनके दो दशकों के किए गए कामों के उपलक्ष्य में अपना 20-दिवसीय अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत भाजयुमो जिला भर में विभिन्न कल्याण और जागरूकता कार्यक्रमों और ‘नव भारत मेला’ की मेजबानी करेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर की ओर से बताया गया है कि पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो की प्रत्येक मण्डल इकाई पर पिछले सात वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के काम का प्रचार करेगी। वहीं ‘नव भारत मेला’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपान जिलाध्यक्ष श्रीमती माधुरी कुंवर जी, प्रदेश कार्यसमिति,नीकु तिवारी, पियूष राय,अभिनाश पांडे, उपाध्यक्ष अक्षय ओझा, रूपेश दुबे,विपुल राय,नगर अध्यक्ष दीपक सिंह,जिला मंत्री चंदन सिंह,मीडिया प्रभारी गोलू मिश्र,अंजय चौबे,भोला जी,विकि सिंह,अमित जी,राघवेंद्र जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।