
पंचायत आम निर्वाचन 2021 की सम्पूर्ण तैयारियों के क्रम में नोडल पदाधिकारी-सह- जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा जिले के सभी प्रखण्डों के आई0टी0 सहायक एवं ऑपरेटर को VMS (Vehicle Management System) के द्वारा निर्वाचन कार्य में उपयोग में लाने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की इंट्री करने के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण समाहरणालय अवस्थित सभागार कक्ष में दिया गया। साथ ही सभी आई0टी0 सहायक एवं जिला परिवहन कार्यालय के प्रोग्रामर का व्हाटसअप ग्रुप बना दिये जाने की जानकारी भी दी गई। ताकि कार्य करने के दौरान छोटी-छोटी समस्याओं का तत्क्षण समाधान किया जा सके। प्रशिक्षण में सभी प्रखण्डों के आई0टी0 सहायक एवं ऑपरेटर उपस्थित थे।