
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर उप विकास आयुक्त बक्सर के साथ कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु गठित विभिन्न कोषागो के नोडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी गण के साथ सिविल सर्जन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कोषांग के नोडल पदाधिकारी को अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड-19 संक्रमण जांच के क्रम में सभी आवश्यक जानकारियों को एकत्रित करने का निर्देश दिया ताकि वे कहां से आए हैं और उनके साथ कौन-कौन से लोग थे थे इसकी पूरी जानकारी हो सके अन्य राज्यों से आने वाले सभी ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने को भी निर्देशित किया गया जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्ति को उनकी इच्छा से उनके घर अथवा आइसोलेशन सेंटर एंबुलेंस से ही पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश जिला स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया गया संक्रमित व्यक्ति के घर पर पूर्व की भांति पोस्टर चिपकाकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का भी आदेश दिया गया संबंधित संक्रमित व्यक्ति को दवाई एवं चिकित्सकीय सहायता उनके घर तक पहुंचाने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया पंचायतों में संक्रमण के फैलाव को रोकने में पंचायती जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है सभी पंचायतों के मुखिया गणों को सतर्क एवं सचेत रहने की सलाह दी गई है ताकि संक्रमण उनके पंचायतों में न फैल सके अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की पूरी जानकारी प्राप्त करने में उनकी सहायता की भी अपेक्षा की गई है साथ ही सभी मुखिया गण से अपने पंचायतों में रह रहे 45 वर्ष से ऊपर के लोग एवं सभी पेंशन धारियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने में संबंधित चिकित्सक गणों की सहायता करने की भी अपेक्षा की गई है जिला पदाधिकारी महोदय ने नियंत्रण कक्ष को प्रभावी एवं कारगर बनाने हेतु अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का भी आदेश दिया नियंत्रण कक्ष से संक्रमित व्यक्ति से लगातार संपर्क स्थापित कर उनके हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा उनके आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोविड-19 संक्रमण काल में कोविड फ्रंटियर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के वैक्सीनेशन हेतु स्वयं पहल किए जाने की जानकारी दी अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क होकर स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है ताकि जिले में संक्रमण न फैले उन्होंने 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी जिला वासियों एवं जिला के सभी पेंशन धारियों से भी कोविड-19 के वैक्सीन का डोज जल्द से जल्द लेने की अपील भी की है