
सैनिक संघ बक्सर द्वारा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में 64 के वी कार्ड गया से बक्सर मंगाकर सैकड़ों सैनिको के बीच वितरण किया गया जिससे सैनिको में काफी खुशी देखने को मिली । कार्ड बांटने का अभियान मई 2021 से बक्सर में शुरू है जिसमे सैनिक संघ बक्सर धन्यबाद देता है स्टेशन कमांडर गया , एडम कमांडेंट गया , हेड क्लर्क सूबेदार राजेन्द्र नाथ सिंह , हवलदार क्लर्क अखिलेश सिंह , मिस्टर पिंकू सिंह और ओ आई सी बक्सर कैप्टन सुमितमिश्रा , जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी , जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह , जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, जिला महा सचिव नायब सूबेदार राज बलि सिंह, एवम कार्यकारिणी कमिटी के सदस्य को जिनकी अहम भूमिका से यह कार्य सुचारू रूप से चल रहा है । बक्सर सैनिक संघ द्वारा अभी तक 1000 कार्ड वितरण किया जा चुका है । जिला के सैकड़ों सैनिकों के विच अध्यक्ष महोदय द्वारा स्पर्श के बारे में भी जानकारियां दी गई । विस्तृत जानकारी 9 अक्टूबर को मीटिंग के दौरान मां मुँडेश्वरी अस्पताल सैनिक कार्यलय में दी जाएगी । आग्रह है ज्यादा जे ज्यादा संख्या में आकर जानकारी हासिल करें ।