Tue. Apr 21st, 2026

संयुक्त कृषि भवन से चैवालीस कृषकों का जत्था रवानाबक्सर: जिले के संयुक्त कृषि भवन के परिसर से दिन मंगलवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा),बक्सर द्वारा चैवालीस सदस्यीय किसानों का दल ज्ञान भवन,पटना में आयोजित बिहार पाॅल्ट्री एण्ड एक्वा एक्स्पो में भाग लेने हेतु रवाना किया गया। जत्थे को जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। डीएओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में पोल्ट्री एवं फिशरीज से जुड़े किसान, उत्पादक, कंपनी, उद्यमी समेत विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस एक्स्पो से जिले के किसान संबंधित विषय पर प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपने जिले में सबंधित क्षेत्र को सुदृढ़ करेंगे। डीएओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि परिभ्रमण में शामिल सभी किसान संबंधित विषय पर आयोजित परिभ्रमण के दौरान ज्ञानवर्द्धक विषयों को आत्मशात कर अपने क्षेत्र में अन्य कृषकों के बीच उक्त विषय को प्रचारित करेंगे। मौके पर उपस्थित उप परियोजना निदेशक ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में किसानों का चयन सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा किया गया है। किसानों के चयन में कृषक हितार्थ समूह व खाद्य सुरक्षा समूह को प्राथमिकता देने का आदेश संबंधित बीटीएम एवं एटीएम को निदेशित किया गया है। परिभ्रमण में शामिल किसानों के मार्गदर्शक के रुप में दो टीम लीडर श्री जितेन्द्र सिंह मौर्य एवं श्री अजय कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है मौके पर सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामदयाल सिंह, बीटीएम विकास कुमार राय, त्रिपुरारीशरण सिन्हा, दीपक कुमार, चंदन कुमार सिंह सहित प्रगतिशील कृषक रामअवधेश सिंह, अजीत कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, निर्मला देवी, आरती, चाॅंदमुनी देवी सहित अन्य कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!