अलकनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो द्वारा माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेण्टर के साथ ब्लड बक्सर के सयोग से आज 12/06/2026 को विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ औसर के पूर्व महादान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजनअलकनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो ,बाजार समिती रोड ,बक्सर मे किया गया । जिसका उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ प्रशांत कुमार चतुर्वेदी और डॉ वेद प्रकाश राय ने स्वयं महादान कर के किया उक्त औसर पर अंकुर गोयल,प्रेम राय , शहजाद आलम और ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका, प्रियेश ,नसीम नायक ,आदिल खान, मौजूद रहे l
आज के रक्तदान शिविर में 01 रक्तवीरांग्ना मनीसा जी समेत कुल 15 रक्तवीरो ने मो जावेद ,मो शाहिद , सुनील पाण्ड्य ,दीपक कुमार, मो बिस्मिलहा अंसारी , अभिषेक राय , संदीप राय ,कैलाश उपाध्याय, सतीश कुमार श्रीवास्तव , शाश्वत यादव , आशुतोष राय , धनजी राय रक्तदान किया।
डॉ प्रशांत कुमार चतुर्वेदी ने बताया की रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए l
वही डॉ वेद प्रकाश रॉय ने बतया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है। यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l बढ़ती रक्त की मांग को देखते हुवे जरुरत है “शुभारंभ – नई सोच , नई परंपरा ” की करने की ताकि हमलोग सभी शुभ अवसर में नया खून ,नई सोच के साथ हमलोग रक्तदान की परंपरा की शुरुआत करने की प्रयत्न करे। जिससे खून की जो कमी है ब्लड बैंको में पूरा किया जा सके ।
ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका ने बताया की ब्लड का यह इस माह मे पहला कैंप है और इक्षुक युवा युवती हमे कॉल कर के रजिस्ट्रेशन करा सकती है हमारा नंबर है 8804433322 , हमलोग द्वारा प्रत्येक माह में रक्तदान शिविर कर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है l यह रक्तदान शिविर भारत सरकार से प्रेषित पत्र के आलोक में ” विश्व रक्तदाता दिवस ” के औसर पूर्व में ” नेशन वाइड मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव ” को सपोर्टेड है जिसका स्लोगन ” वन ड्राप ऑफ़ ह्यूमैनिटी ,गिव ब्लड ,सेव लाइवेस ” है l
माँ तपेश्वरी देवी ब्लड बैंक के संतोष चौबे ने अस्पताल प्रबंधन के इस नेक विचार के लिए , रक्तदान से जीवनदान देने वाले सभी रक्तवीरो वीरांगनाओ एवं ब्लड बक्सर का हार्दिक अभिनन्दन और आभार किया l आज के रक्तदान शिविर में अलखनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो के सौजन्य से मोमेंटो तथा ऍम टी डी के द्वारा सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । आज के शिविर को सफल बनाने में अलखनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो के सभी स्टाफ एवं माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर का विशेष योगदान रहा l