Wed. Jul 29th, 2026

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 18.09.2023 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 18.09.2023 को SKILLZDESK प्रा0 लि0 के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसमें नियोक्ता द्वारा टाटा मोटर, बजाज ऑटो प्रा0 लि0 कंपनियों हेतु नियुक्ति की जायेगी। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18 YEARS & ABOVE किया गया है। नियोक्ता द्वारा आई0टी0आई0, डिप्लोमा योग्यताधारी युवक एवं युवतियों की TRAINEE के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 15000-18000 महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल अहमदाबाद है।*

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 18.09.2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा एवं मैट्रिक के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!