Sun. Sep 13th, 2026

हर हाथ को हुनरमंद बनाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य : अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री के प्रयास से लगा सांसद रोजगार मेला
ऑन द सपाट मिला ऑफर लेटर।

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। सरकारी व निजी क्षेत्र में मौके तेजी से बढ़े हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू की गई कौशल विकास की योजनाएं आज मील का पत्थर बन गया है। केंद्र सरकार हर हाथ को हुनरमंद बना रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बक्सर के एमपी हाई स्कूल में उनके प्रयास से लगे सांसद रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयास से बड़ी संख्या में युवा उधमिता की ओर बढ़ रहे हैं। आज दुनिया में भारत स्टार्ट का हब बन गया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने योग्यता के आधार पर टाटा मोटर्स, अमेजन, डेक्सिन जैसी नामचीन कंपनियों में चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को बक्सर में ही नामचीन कंपनियों में मौका उपलब्ध कराना है। इसका आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाएगा। मेले में कुएस्स कंपनी ने विभिन्न कंपनियों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेरिट के आधार पर उन्हें ऑफर लेटर दिया गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौके की कमी नहीं है। बदलते समय के अनुसार अपडेट रहने की जरूरत है। मेले में चयनित उम्मीदवारों को नोएडा, चेन्नई, पटना, नई दिल्ली, आदि जगहों पर काम करने का ऑफर मिला। 12 सौ से अधिक युवाओं ने ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया था। योग्यता के आधार पर 8 सौ को शार्ट लिस्ट किया गया। दोपहर तक चयनित 30 युवाओं को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने ऑफर लेटर दिया। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!