जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को डिक्सन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भाग लिया जाएगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा 10th, 12th डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट योग्यताधारी युवक की असेंबली लाइन ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति की जाएगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 20 पदों की रिक्तियां दर्शाई गई हैं। नियोक्ता के द्वारा वेतन 14000-16000 रुपया महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल नोएडा है।*
*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्य स्थल पर ही एनसीएस पर नि:शुल्क निबंधन किया जाएगा।*