Mon. Apr 20th, 2026

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 2025-26 का केंद्रीय बजट देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर करेगा! 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं यह सरकार का ऐतिहासिक और मिडिल क्लास को बड़ी राहत देने वाला कम है इस बजट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि उद्योग स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया गया है जिससे आम जनता को काफ़ी राहत मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे! यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है! केंद्रीय बजट 2025- 26 में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है! जिसमें मखाना बोर्ड की स्थापना कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास,शिक्षा सुधार और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि शामिल है!

इस बजट में समावेशी विकास और विभिन्न क्षेत्रों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है! यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में अहम योगदान देगा! केंद्रीय बजट में सरकार ने गरीब, युवाओं बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों के लिए कई योजनाएं की घोषणा की जिसका में स्वागत करता हूं! बजट में राष्ट्रीय सुरक्षा और नई तकनीक शिक्षा पर भी फोकस किया गया है जिसके तक आईआईटी पटना का विस्तार और बिहार में प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी! बिहार पर विशेष ध्यान देने के लिए केंद्र सरकार और वित्त मंत्री जी को मै आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!