
होली पर्व, 2022 एवं शब-ए-बरात, 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने तथा मद्य निषेध क्रियान्वयन हेतु संयुक्त जिला आदेश जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा जारी कर दिया गया है। असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमरॉव अनुमण्डलीय अस्पताल तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अस्पताल, बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल, डुमरॉव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। अग्निशाम पदाधिकारी, बक्सर को निदेशित किया जाता है कि जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर/मॉडल थाना, बक्सर/डुमरॉव थाना में एक-एक तैयार हालत में फायर ब्रिगेड की वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, बक्सर सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 17.03.2022 से 20.03.2022 तक विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे। सभी मार्गो में लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक, बिहार पुलिस रेडियो, बक्सर को निदेश दिया जाता हैं कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 17.03.2022 से 20.03.2022 तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे। साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निदेश दें। होली पर्व, 2022 एवं शब-ए-बरात, 2022 के विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित कोषागार कार्यालय के ऊपरी तल संचालित आपदा शाखा का नियंत्रण कक्ष कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष संख्या- 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी की प्रतिनियुक्ति दिनांक 17.03.2022 के अपराह्न से दिनांक 20.03.2022 तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक की जाती है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्री श्रीयांश तिवारी, वरीय उपसमाहर्त्ता, बक्सर मो0- 7748852202 रहेगें, जो जिले के खैरियत के संबंध में अद्योहस्ताक्षरी को सूचित करेंगे। सभी संबंधित थाना के थानाध्यक्ष/ओ0पी0 प्रभारी एवं संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी तथा निरीक्षक, मद्य निषेध को धावा दल के रूप में गठन किया जाता है। धावा दल को निदेश दिया जाता है कि चिन्हित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर छापामारी कर मद्य निषेध नीति के क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अधीक्षक, मद्य निषेध, बक्सर को निदेश दिया गया कि चिन्हित स्थलों पर उत्पाद अवर निरीक्षक एवं उत्पाद बल के माध्यम से लगातार छापामारी करवाना सुनिष्चित करेंगे एवं प्रतिदिन की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन समेकित कर उपलब्ध कराना सुनिष्चित करेंगे। अधीक्षक, मद्य निषेध, बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर/डुमरॉव उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे एवं आदेश का अनुपालन हेतु सभी आवष्यक कार्रवाई करेंगे। बक्सर जिला अंतर्गत होली पर्व, 2022 के अवसर पर शराब सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु सरकार द्वारा जारी मद्य निषेध नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु नदी क्षेत्रों में नाव गश्ती कराने हेतु निर्देश दिया गया है कि जिसके आलोक में थाना/ओ0पी0 वार नाव गश्ती के लिए चिन्हित क्षेत्रों पर को-ऑर्डिनेटर/पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है। प्रतिनियुक्त को-ऑर्डिनेटर/पुलिस पदाधिकारी एवं बल को निदेश दिया जाता है कि अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में संभावित घाटों पर जहाँ से शराब ले जाने-ले आने की संभावना हो विशेष निगरनी रखेंगे तथा नाव गश्ती करते हुये मद्य निषेध नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरॉव को निदेश है कि अपने-अपने क्षेत्रांर्गत नाव गश्ती हेतु चिन्हित क्षेत्रों में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगे तथा उक्त कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे। अधीक्षक, मद्य निषेध, बक्सर को निर्देश दिया गया कि चिन्हित स्थलों पर उत्पाद अवर निरीक्षक एवं उत्पाद बल के माध्यम से लगातार निगरानी रेखेंगे एवं प्रतिदिन की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन समेकित कर उपलब्ध कराना सुनिष्चित करेंगे। विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में होली पर्व, 2022 एवं शब-ए-बारात, 2022 के अवसर पर उक्त तिथि को अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर मो0-9473191241/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर, मो0-9431800090 तथा डुमरॉव अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी, डुमरॉव मो0-9473191242/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमरॉव मो0-9431800091 अपने-अपने अनुमण्डल के विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे एवं आवश्कतानुसार को-ऑर्डिनेटर/दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। किसी प्रकार की आसूचना प्राप्त होने पर वे अधोहस्ताक्षरी द्वय को इसके संबंध में अपने मंतव्य सहित जानकारी देंगे। विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में होली पर्व, 2022 एवं शब-ए-बारात, 2022 के अवसर पर उक्त तिथि को विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता, बक्सर (मो0-9473191240) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बक्सर (मो0-9431800092) रहेंगे। होली पर्व, 2022 एवं शब-ए-बारात, 2022 90 स्टैटिक को-ऑर्डिनेटर/पुलिस पदाधिकारी, 26 सेक्टर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।*