Thu. Sep 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में इटाढ़ी प्रखंड के उनवॉस पंचायत के ग्राम उनवॉस में अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में सांसद आदर्श ग्राम योजना की कार्यशाला का आयोजन किया गया।**इस कार्यक्रम में 16 विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा उनवास पंचायत में क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में, पंचायत वासियों को सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से जानकारी दी गई एवं ग्रामीणों से परिवाद पत्र लिए गए।**कार्यशाला में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के 2 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। साथ ही 17 लाभुकों को राशन कार्ड एवं 10 लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरित किया गया।**जिला पदाधिकारी महोदय के प्रेरणा स्वरूप आज नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी शैलेश कुमार राय के द्वारा दान की गई पुस्तको से सुसज्जित राजकीय बुनियादी विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन जिला पदाधिकारी महोदय की उपस्थिति में शैलेश कुमार राय के द्वारा फीता काटकर किया गया।**विदित हो कि अभियान विश्वामित्र के तहत प्रत्येक प्रखंड में पुस्तकालय खोला जाना है जिसमें पुस्तक दान करने के इच्छुक व्यक्ति जिले के वेबसाइट buxar.nic.in पर जाकर पुस्तकों की सूची प्राप्त कर सकते हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र, राजकीय बुनियादी विद्यालय, स्टेशन रोड बक्सर में पुस्तक दान किया जा सकता है।**इस कार्यशाला में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढी, अंचलाधिकारी इटाढी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!