औपरेशन सिन्दूर” के आपार सफलता के बाद,देश के नेतृत्वकर्ता की अगुवाई में जाऐंगे विक्रमगंज बक्सर भाजपा कार्यकर्ता
औपरेशन सिन्दूर की आपार सफलता के बाद पहली बार बिहार के विक्रमगंज के दुर्गाडीह में आगामी 30 मई को भारत के आन बान शान,अपनी माताओं बहनों की सिन्दूर की लाज रखने वाले ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विशाल जनसभा होने वाली है,, जहां से बक्सर के तीसरे गंगा पुल के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास होने वाला है ।
उक्त सभा की तैयारी हेतू भाजपा के ओजस्वी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन की अध्यक्षता में, स्थानीय बगीचा मैरेज हॉल में, एक बैठक आयोजित हुई जिसका संचालन धनंजय त्रिगुण महामंत्री द्धारा किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने “औपरेशन सिन्दूर”के सफलता के बाद इस बैठक का नाम “औपरेशन अभिनंदन” रखा।
बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, बक्सर भाजपा के जिला पदाधिकारी तथा पूर्व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष भुवन ने सभी मंडल के अध्यक्षों से सभा को किस तरह सफल बनाया जाय इस पर गहन विचार विमर्श किया। बैठक में उपस्थित भाजपा जिला पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपने विचार रखें। पूर्व जिलाध्यक्षों ने भी प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी हेतु अपने विचार और अनुभव को जिलाध्यक्ष से साझा किया।
ज्ञात हो की आगामी 30 मई को बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की एक जनसभा होने वाली है। तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री भुवन ने कहा की
पाकिस्तान पर औपरेशन सिन्दूर के आपार सफलता के बाद बक्सर भाजपा के कार्यकर्ताओं और बक्सर वासीयों का मनोबल हाई है। बक्सर भाजपा के कार्यकर्ता और बक्सर वासी अपने सफल नेतृत्वकर्ता को करीब से देखने के लिए आतुर है तथा देश और बिहार के बारे में उनकी सोंच को सुनने के लिए 30 मई को राष्ट्र हितकारी उत्साह युक्त भाव से विक्रमगंज के दुर्गाडीह में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मन बना लिया है।
उन्होंने कहा की भारतीयों ने आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की सैन्य कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की और कहा की मौजूदा सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करने में सक्षम है।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल पांडेय उपाध्यक्ष,बिनोद राय, लक्ष्मण शर्मा महामंत्री, राजवंश सिंह, प्रियव्रत सिंह, केदारनाथ तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रदीप दुबे, विंध्याचल सिंह,हिमांशु चतुर्वेदी, राजेश सिन्हा, मनोज पाण्डेय, धनंजय राय, राजाराम पांडेय,श्रीमन्नारायण तिवारी, जयप्रकाश राय, विमलेश सिंह, सुनील सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, संध्या पाण्डेय,रेखा देवी, ओम ज्योति भगत तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।