Thu. Sep 17th, 2026

निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय, डुमरांव को दिनांक 31 मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी बक्सर द्वारा कार्यपालक अभियंता बी०एम०एस०आई०सी०एल० को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

 

जी०एम०सी०एच० बक्सर परियोजना की मुख्य विशेषताएं:-

1. भूकम्प प्रतिरोधी प्रणाली के साथ 500 बिस्तरों वाला अस्पताल ब्लॉक (लीड रबर बियरिंग के साथ बेस आइसोलेशन तकनीक)

2. अस्पताल ब्लॉक में 11 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर।

3. अस्पताल ब्लॉक में इमरजेंसी, ब्लॉक बैंक, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू इकाइयां।

4. मेडिकल कॉलेज में प्रति वर्ष 100 की प्रवेश क्षमता

5. छात्र, छात्राओं, नर्सों, प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास ब्लॉक

6. संकाय एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय ब्लॉक

7. मरीज के रिश्तेदारों के रात्रि विश्राम के लिए 60 बिस्तरों की क्षमता वाला धर्मशाला भवन

8. परिसर आवश्यक सेवाओं में आत्मनिर्भर होगा, जिसमें ऑन-साइट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल उपचार संयंत्र, भूमिगत जल टैंक और विद्युत सबस्टेशन सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!