युवा सम्राट श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद की 123 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
कायस्थ परिवार बक्सर के जिला कार्यालय में भारतीय राष्ट्रवादी रामकृष्ण के शिष्य स्वामी विवेकानंद की 123 पुण्यतिथि मनाई गई पुण्यतिथि के अवसर पर कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया की स्वामी विवेकानंद एक भारतीय हिंदू भिक्षु, दार्शनिक, लेखक ,धार्मिक शिक्षक और भारतीय राष्ट्रवादी रामकृष्ण के मुख्य शिष्य थे उनका जन्म कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था और उनका असली नाम नरेंद्र नाथ दत्त था स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रहित में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उन्होंने केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति दर्शन और राष्ट्रवाद की भावना को फैलाया तथा युवाओं को संगठित करने का भी काम किया इसलिए उनको युवाओं का सम्राट भी कहा जाता है पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कायस्थ परिवार के वैदेही श्रीवास्तव जयप्रकाश सिन्हा,प्रमोद श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, के साथ साथ समाजसेवी अभिनंदन सिंह, राजीव वर्मा ,संजय सिंह के अलावे अन्य समाज के लोग भी उपस्थित रहे।