Thu. Apr 23rd, 2026

बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर आज दिनांक 4 7.2025 को बक्सर जिला एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी एवं प्रमुख जनों की बैठक आहूत की गई जिसमें जिला एनएसयूआई के ऑल इंडिया सचिव बिहार मामले के प्रभारी सत्यम कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अपने संबोधन में प्रभारी ने कहा कि बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी पर आज मुझे गर्व हो रहा है जिस तरह से संगठन को धार-धार बनाकर सुचारू एवं संगठित रूप में चलने का जो कार्य हो रहा है वह सराहनीय है संबोधन में पुनः कहां की एनएसयूआई शिक्षा न्याय 5 जरूरी बदलाव कार्यक्रम के तहत बिहार में निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण और एससी एसटी सब प्लान लागू होना चाहिए 3 साल की डिग्री 3 साल में 50% आरक्षण की सीमा छात्रों को नौकरी बिहार में शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बर्बादी रोकना प्रमुख मांगों को लेकर पूरे बिहार में छात्र संगठित होकर सरकार से मांग कर रहे हैं ।।

मुख्य अतिथि निलंबित जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि छात्रों की लड़ाई मात्र एक संगठन एनएसयूआई ही पूरे देश में लड़ती है आज आप सभी जागरूक हो जाइए आने वाले विधानसभा के पहले यह पांच सूत्री मांगे अगर सरकार नहीं मानती तो जमकर इसका मुकाबला करना है एवं स्वच्छ साफ़ सुथरी इन मांगों को मानने वाली सरकार 2025 में बनानी है और भाजपा गठबंधन की सरकार नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है डा पाण्डेय ने कहां की बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी छात्रों की मांग को लेकर आश्वासन दे रही है किसी भी संकट की घड़ी में हम सभी तन मन धन से तैयार रहेंगे और छात्रों की भविष्य को पटरी पर लाकर ही रहेंगे ।।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बक्सर एनएसयूआई का अध्यक्ष लकी ओझा ने किया अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जहां भी छात्रों पर जुल्म होता है वहां अगली पंक्ति में लड़ाई लड़ता है एनएसयूआई हम बिहार में शिक्षा की बर्बादी के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ते रहे हैं और आगे और भी मजबूती से लड़ेंगे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव रंजन राज ने किया इसके साथ ही धन्यवाद ज्ञापन पूर्व उपाध्यक्ष एनएसयूआई डॉ प्रभाकर ओझा ने किया ।।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकी नाथ मिश्रा प्रदेश महासचिव बिहार एनएसयूआई दीपक राय विशाल खरवार छात्र नेता सिद्धार्थ चौबे महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी रंजन यादव सुशांत ओझा नितिन शिवसागर निगम सहित सैकडो छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!