Fri. Apr 17th, 2026

आज सिमरी प्रखण्ड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह “त्यागी” के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकतर समस्याएं भूमि से संबंधित

प्राप्त हुआ। कई आवेदक का कहना रहा कि रजिस्टर 2 क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उनका जमाबंदी नेट पर नहीं चढ़ पाता है जिससे कि वह उसका लगान भी नहीं जमा कर पाते हैं। बिहार सरकार के जमीन पर अतिक्रमण हटाने सम्बन्धित आवेदन भी जनता दरबार में पहुंचा।

वहीं प्रमुख रुप से केशोपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित अनेकों शिकायत प्राप्त हुआ। इसमें अधिक शिकायत इस बात का रहा कि विभाग द्वारा जलापूर्ति पाईप लगाने के दौरान गलियों में ढलाई को तोड़ने के बाद अभी तक उसको दुरुस्त नहीं किया गया। जल जमाव से परेशान आवेदक भी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंचे। विद्युत विभाग और कृषि विभाग से संबंधित शिकायत पर भी लोग पीछे नहीं रहे और अनेकों आवेदन प्राप्त हुआ।

20 सूत्री द्वारा आयोजित इस जनता दरबार में समिती के उपाध्यक्ष नंद जी प्रसाद एवं सदस्यों में ब्रजनाथ पाण्डेय, टुन्ना तिवारी, अनु तिवारी, छठू बिन, हरे राम चौधरी उपस्थित रहे वहीं आवेदकों में राजेश्वर यादव, बेचु प्रसाद,पंकज बिंद, संतोष कुमार मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, सुदर्शन सिंह, हरे राम कानू, हीरा लाल चौधरी, रमेश ठाकुर, शंकर तुरहा, रामायण तुरहा, संजय मिश्रा सहित अनेकों आवेदकों ने अपनी फरियाद समिति के समक्ष रखा और संतुष्टि के साथ समिति पर भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!