हर वर्ष की भांति वन महोत्सव के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रवि राज के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया. फलदार वृक्ष आम,अमरुद धार्मिक महत्व के पौधे शमी एवं तुलसी जी का वृक्ष बक्सर निरंजनपुर में लगाया गया. मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर, अर्जुन भाई, संजय कुमार ओमप्रकाश, राजीव चौबे, विनोद गुप्ता आदि ने अपने-अपने हाथों से वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और रवि राज ने बताया कि हम लोग पर्यावरण का संरक्षण करेंगे तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा. उन्होंने संदेश दिया कि सभी को मुख्य मौके पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए ताकि आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से मुक्ति मिल सके।