रविवार को मध्य विद्यालय धनसोंई के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन समारोह की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बक्सर के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक पूनम रविदास ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में रविदास वर्ग के लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित कर संत शिरोमणि रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रेम कुमार सहकारिता मंत्री बिहार सरकार ने अपने संबोधन में भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा रविदास वर्ग के लिए चलाई गई जनहितकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला । भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर रविदास वर्ग के विकास एवं उत्थान के प्रति संकल्पित है । सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक चमार ने कहा कि रविदास वर्ग पर किस तरह विरोधियों के द्वारा उनके सुख चैन और विकास के राह में बाधा उत्पन्न करते हैं ऐ सर्व विदित है और हमारी सरकार रविदास समाज के लोगों को हमेशा समाज में उठाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि समाज नरेंद्र मोदी और नीतिश कुमार जी के साथ खड़ा हो।
सासाराम लोकसभा से चुनाव लड़ चुके,प्रदेश महामंत्री,, पूर्व विधायक शिवेश राम ने कहा कि देश विरोधी शक्तियां रविदास समाज को भारतीय संस्कृति से तोड़ने का कार्य कर रही हैं। रविदास समाज हिंदू संस्कृति की एक मजबूत रीढ है। जिससे विरोधियों द्वारा छुआछूत एवं आरक्षण समाप्त करने की बात को लेकर रविदास समाज को हमेशा भ्रमित करने का काम किया है साथ ही ईसाई मशीनरींयों द्वारा रविदास समाज को धर्मांतरण करा कर उन्हें आरक्षण का लाभ जो मिलता है उससे वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध हम सभी रविदास समाज से आने वाले कार्यकर्ता करेंगें और समाज को बंटने नहीं देंगे।
राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में रविदास सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद एवं बधाई दी।
अन्य वक्ताओं में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ,संजय दास, रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण,सिद्धनाथ सिंह राजेंद्र सिंह,इंदु देवी ,शीला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, संध्या पांडेय, सुधा गुप्ता, रेखा देवी ,चंदन राम, राजेश सिन्हा, राजीव रंजन सिंह जयप्रकाश राय धनंजय राय अमित कुमार राय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।