Mon. Aug 3rd, 2026

सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार जी का आगमन बक्सर अतिथि गृह में हुआ। विभागीय कार्यक्रम में बक्सर जिला अंतर्गत बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजनान्तर्गत प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड (PVCS) डुमरांव एवं ब्रहमपुर में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय मंत्री प्रेम कुमार जी के कर कमरों द्वारा जिला अतिथि बक्सर से किया गया शिलान्यास कार्यक्रम के बाद माननीय मंत्री प्रेम कुमार जी ने बक्सर जिला के मीडिया बांधों के साथ प्रेस वार्ता की जिसमें पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की देश में भारत सरकार और बिहार में बिहार सरकार किसानो,महिलाओं, बुढ़े बूजूर्ग, बच्चे बच्चीयों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है।जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। पुलिस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धन अधिप्राप्ति, गेहूं अधिप्राप्ति, गोदाम निर्माण मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना बिहार राज्य फसल सहायता योजना पैक कंप्यूटराइजेशन भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्र पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर एवं मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी खोलकर हर वर्ग को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है।

तदोपरांत, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बक्सर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन ने की। बैठक में माननीय मंत्री ने बक्सर जिला के किसानों के हित के लिए क्या कुछ किया जाए जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके इस पर सभी कार्यकर्ताओं से विचार भी मत किया कार्यकर्ताओं ने भी माननीय मंत्री जी को किसानों के हित के लिए यूरिया और डाई का रेक बक्सर स्टेशन पर लगाने की मांग की तथा सरकार द्वारा घोषित तिथि पर धन और गेहूं के खरीद का समय करने की सिफारिश कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। माननीय मंत्री ने समस्या का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्भय राय विनोद राय लक्ष्मण शर्मा पुनीत सिंह , इंदु देवी, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी,प्रदीप दुबे,धनंजय राय, राजेश सिन्हा, विंध्याचल सिंह,जयप्रकाश राय मनोज पांडेय, प्रमोद मिश्रा,अक्षय ओझा,धर्मेन्द्र पाण्डेय ,उषा दुबे,भरत प्रधान, रमेश गुप्ता, श्रीमन्नारायण तिवारी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!