Thu. Sep 17th, 2026

दिल्ली में रविराज को मिला अयोध्या के महंत का आशीर्वाद, बक्सर कॉरिडोर पर हुई चर्चा

परशुराम परिषद के मानद सदस्य रविराज को आज दिल्ली के राम जानकी मंदिर में अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के परम पूज्य महंत जी धर्मदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अंजनी दास महाराज जी भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान, बक्सर में प्रस्तावित महर्षि विश्वामित्र कॉरिडोर की स्थापना को लेकर विशेष चर्चा की गई। रविराज ने महंत जी को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति से अवगत कराया, जिसका उद्देश्य बक्सर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। महंत धर्मदास महाराज जी ने इस पहल की सराहना की और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस चर्चा से बक्सर में कॉरिडोर निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!