Fri. Apr 24th, 2026

सिपाही घाट (सेंट्रल जेल घाट), बक्सर पर मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में पारम्परिक कला एवं संस्कृति कार्यक्रम, पतंगबाजी, स्टाल प्रदर्शनी, खेल एवं मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियां आदि की व्यवस्था की गई है।*

*इस महोत्सव का उद्देश्य हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन देना और लोगों को मकर संक्रांति के महत्व से अवगत कराना है। यह आयोजन एकता, भाईचारे और हर्षोल्लास का प्रतीक है। यह उत्सव समृद्धि, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है।*

मुख्य आकर्षण:

*पारंपरिक पतंगबाजी प्रतियोगिता जिसमे आम जनों द्वारा सुंदर पतंग सजावट, पतंगबाजी कला प्रदर्शन किया जा सकेगा एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।*

*क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा लोकगीत और नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति*

*पारंपरिक व्यंजनों का मेला, विशेष रूप से तिल-गुड़ के लड्डू, गजक और अन्य स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन।*

*बच्चों और बड़ों के लिए रोमांचक खेलकूद एवं प्रतियोगिताएं जैसे म्यूजिकल चेयर, Tug o’ war (रस्साकशी), वूशु, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो को आदि।*

*जिला प्रशासन सभी बक्सर जिलेवासियों से अपील करता हैं कि इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं शांति, प्रेम और पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूकता के साथ उत्सव मनाए।*

*इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु आप सभी का सुझाव आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!