Thu. Apr 23rd, 2026

युवा दिवस पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन कॉपी पेंसिल बांट कर स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस दौरान फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर शाहाबाद संयोजक रविराज ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। मौके पर फाउंडेशन के समर्पित साथी हरिशंकर दुबे और शिक्षा सेवक धीरज कुमार, करण ,विकास उपाध्याय ने भरपूर साथ दिया। मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए रविराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलना जीवन के मूल में होना चाहिए। लोकतंत्र के निर्माण को लेकर स्वामी जी का स्पष्ट भाव था। वे सदा स्थायित्व पर विश्वास करते थे। बच्चों के संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र के शक्ति आप हैं। आप ही पर इस देश विकास का ढांचा निर्भर हैं। इसलिए आप शिक्षित हों। इस दौरान बच्चों को पेंसिल ,कॉपी के साथ चाकलेट का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!