जिला कांग्रेस कमीटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमीटी कार्यालय पर भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री विश्व के महान अर्थशास्त्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का श्रद्धांजलि सभा कीर्तन भजन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ पूरी सिख ग्रंथि द्वारा एवं महिलाओं द्वारा 3 घंटे का भजन कीर्तन कर महान अर्थशास्त्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि व्यक्त की गई इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी देश ही नहीं पूरे विश्व के महान अर्थशास्त्री थे जो एक गरीब परिवार में जन्म लेकर देश के वित्त मंत्री आरबीआई के गवर्नर एवं प्रधानमंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था की ऐसी न्यू रख दी कि आज भारत उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चल रही है आज भारत की अर्थव्यवस्था जो भी है डॉ मनमोहन सिंह जी का ही दिन है इस अवसर पर बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी एवं राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन आज भी हो रहा है और आने वाले दशकों तक उनके कार्यों का मूल्यांकन और अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन होता रहेगा इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि देश के महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी एक विचारधारा थे जिनकी विचारधारा ने ही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर खड़ा कर दिया श्रद्धांजलि सभा में कामेश्वर पांडेय भोला ओझा त्रियोगी मिश्रा निर्मला देवी राज नारायण मिश्रा अनिल उपाध्याय कुमकुम देवी त्रिलोकी मिश्रा अजय यादव कमलेश पाल सुरेश प्रसाद अभय मिश्रा संजय कुमार दुबे विनोद राय अजय राय रोहित उपाध्याय इं रामप्रसाद द्विवेदी अजय ओझा एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के बुद्धिजीवी सिख ग्रंथि एवं सिख परिवार की महिला ने डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित किया ।