*बक्सर जिले में शीतलहर/ठंड को देखते हुए चौक-चौराहों पर श्री अंशुल अग्रवाल, जिलाधिकारी बक्सर द्वारा असहाय लोगों के बीच रात्रि में कंबल का वितरण किया गया।*
*जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय, बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि बढ़ती ठंड के कारण चौक-चौराहों, महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव जलाने का प्रबंध भी कराए। इसके अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को रैन बसेरा में आवासन का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया।*
*जिलाधिकारी द्वारा सभी जिलेवासियों से आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा जारी किए गए advisory का पालन करने का अपील किया गया।
