संयुक्त कृषि भवन, बक्सर के सभागार में आत्मा, बक्सर द्वारा आयोजित बिहार कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत मशरूम उत्पादक विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में सफल प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाण पत्र उप-परियोजना निदेशक, आत्मा श्रीमती बेबी कुमारी के हाथों वितरित किया गया | ज्ञात हो की उक्त प्रशिक्षण का आयोजन ई-किसान भवन, बक्सर में दिनांक 01.03.2023 से 27.05.2023 तक किया गया था, जिसमे कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया गया | प्रशिक्षण उपरान्त सफलतापूर्वक कुल कक्षा का अस्सी प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले प्रशिक्षणार्थियों में से कुल इक्कीस प्रशिक्षणार्थियों का परीक्षा दिनांक 10.08.2023 को आयोजित किया गया जिसमे सभी इक्कीस प्रशिक्षणार्थी भाग लिए| विभाग द्वारा जारी परीक्षा फल में उक्त सभी अभ्यर्थी सफल घोषित हुए | प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों में श्री बिनोद कुमार राम, श्री सुधन राम, श्री भगवान सिंह, नीलमणि, प्रताप कुमार, विनोद कुमार सिंह आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे | उप-परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया की आप सभी मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार करें एवं अपने आस पास के लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें| उप- परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य के शुभकामना दी गयी |
प्रमाण पत्र वितरण के दौरान मौके पर रघुकुल तिलक, दीपक कुमार, विकाश कुमार राय, चन्दन कुमार सिंह, त्रिपुरारी शरण सिन्हा एवं जितेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य आत्माकर्मी उपस्थित रहे |