
विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन 27 मार्च 2022 (रविवार) को किला मैदान बक्सर में अपराहन 3:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकारों को भी बुलाया गया है साथ में कई सारे नामी-गिरामी कलाकार इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और विश्वामित्र महोत्सव को काफी धूमधाम से मनाने की जिला प्रशासन की तैयारी चल रही है बक्सर के सभी आम जनता अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम को देखें और बक्सर के महत्व के बारे में जाने।