Mon. Sep 14th, 2026

बक्सर: वामन जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तत्वावधान में वामनेश्वरनाथ घाट पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन रविवार को किया गया। विगत कई सप्ताह से चल रही गंगा आरती के क्रम में रविवार को 6वॉ गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। समिति के लोगों ने घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संकल्प भी लिया। इस दौरान। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया। आरती के क्रम में मां गंगा,भगवान गणेश,भगवान वामन,भोलेनाथ एवं हनुमान जी की भी आरती और पूजा पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय,सत्यम कुमार पांडेय,धर्मेंद्र यादव,सुंदरम कुमार,राजेश यादव,विकास राय,रंजीत चौधरी सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!