बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व बक्सर से सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ पटना पहुंचकर पटना में राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत पटना एयरपोर्ट पर किया गया ll
डॉ पांडे ने कहा कि 2025 के नए साल में दूसरी बार यात्रा में बिहार के गांधी स्वतंत्रता सेनानी जय लाल चौधरी जी के पुण्यतिथि पर आकर नमन किया ऐतिहासिक क्षण को बिहार कांग्रेस में नई ऊर्जा का आगाज हुआ हैं ना जय लाल चौधरी जी का इतिहास गरीब गुरबो के लिए अपनी खून की एक एक कतरा समर्पित करने में बीत गई आज के दिन जयलाल चौधरी जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जिस तरह से गरीबों के विषय में राहुल गांधी जी का जोशीला एवं ऊर्जा से भरपूर संबोधन बिहार की धरती पर हुआ बिहार ही नहीं देश के अंतिम पायदान में रहने वाले गरीब गुरबो की लगने लगा है कि आज मेरे विषय में एवं संविधान की रक्षा देश की गरीब असहायो किसानों महिलाओं नौजवानों बेरोजगारों अल्पसंख्यक को कोई रक्षा अगर कर सकता है उसका नाम है राहुल गांधी डा पाण्डेय ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी का जो भी भाषण हुआ वह विरोधियों को सीखने के लिए काफी है डॉ पांडे ने कहा कि सत्ता में बैठे अहंकारी लोग होश में आ जाए जनता की सेवा किए बिना जनता को बहुत दिनों तक ठगने का काम नहीं किया जा सकता इसका जवाब जनता अपने वोट से आपको बिहार में आने वाले 2025 विधानसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाइगी