Sat. Apr 18th, 2026

बिहार डाक सर्कल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2025 को बक्सर प्रमंडल के अंतर्गत बक्सर प्रधान डाकघर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने की।

कार्यक्रम के दौरान डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। उन्होंने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का मार्गदर्शन करता है। डाक अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को अपने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

डाक अधीक्षक ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और नागरिक चेतना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों के पालन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बक्सर प्रधान डाकघर की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार, डाक निरीक्षक आदित्य राज, डाक पाल महेंद्र मित्रि, धनराज कुमार, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया तथा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!