Sat. Apr 18th, 2026

उप विकास आयुक्त बक्सर, श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025” कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त एवं मीडिया बंधुओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस का विषय “Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation” (बढ़ती भ्रामक सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा) निर्धारित किया गया था।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में प्रेस एवं मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और सशक्त प्रेस किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने, जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने तथा शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करती है।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि यह थीम प्रेस बंधुओं को यह संदेश देती है कि आज के समय में जब गलत सूचनाएँ बहुत तेजी से फैलती हैं, तब पत्रकारों और मीडिया संस्थानों का दायित्व है कि वे तथ्य जाँच, नैतिक पत्रकारिता और सत्यनिष्ठ रिपोर्टिंग के जरिए समाज का विश्वास बनाए रखें।

डिजिटल युग में गलत एवं भ्रामक सूचनाओं का प्रसार अत्यंत तेजी से हो रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे तथ्य जांच, स्रोतों की विश्वसनीयता, प्रमाण-आधारित रिपोर्टिंग तथा पारदर्शिता को प्राथमिकता दें, क्योंकि विश्वसनीयता ही प्रेस की सबसे बड़ी पूँजी है।

उन्होंने कहा कि बक्सर जिले को आगे ले जाने में प्रेस की अहम भूमिका है, उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि जिले के बेहतरीन सक्सेस स्टोरी को देश दुनिया तक पहुंचाकर जिले का नाम रौशन करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया के युग में भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का महत्व काफी तेजी से बढ़ रहा है।

इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुगण के द्वारा अपने अपने विचारों को रखा।

मीडिया बंधुओं के द्वारा बक्सर जिलें में बने प्रेस क्लब को नियमानुसार संचालित कराने हेतु उप विकास आयुक्त महोदय के समक्ष अपनी बातों को रखा गया। साथ ही हर महीने जिला प्रशासन के साथ मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने हेतु विचार रखा गया।

इस अवसर पर जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!