Wed. Jul 29th, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ पहुंचे थे। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी इस मौके पर मौजूद रहें। सीएम योगी के साथ 16 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी शपथ ली। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे:’मैं योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!