Fri. Jul 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के आदेशानुसार,*
यूक्रेन में बिहार के विद्यार्थी जो बक्सर जिले के हैं, उनके सहायता के लिए जिला स्तर पर एक कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री प्रीतेश्वर प्रसाद, अपर समाहर्ता बक्सर (मो 94731191240) तथा नोडल पदाधिकारी श्री श्रेयांश तिवारी, वरीय उप समाहर्ता बक्सर (मो 7748852202) को नामित किया गया है।
इस कोषांग में अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी
1. श्री वीरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा बक्सर (9661553312)।
2. श्री दुर्गेश पांडे, लिपिक,(8969211792) आपदा प्रबंधन शाखा बक्सर।
3. प्रोग्रामर, आपदा प्रबंधन शाखा बक्सर।
यूक्रेन में आवासित बक्सर जिला के किसी भी विद्यार्थी के अभिभावक को कोई सहायता की आवश्यकता हो तो उक्त कोषांग के संपर्क टेलीफोन नंबर 06183223333 अथवा कोषांग के नोडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता बक्सर (मो 7748852202) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!