Wed. Oct 28th, 2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में हुई वृद्धि को गंभीरता से लिया गया एवं चिन्ता व्यक्त की गई। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में 101 व्यक्तियों की मृत्यु एवं 101 व्यक्ति घायल हुए है। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक हुई है। सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को निदेशित किया गया उपरोक्त सूची को भेजते हुए सभी कार्यकारी एजेन्सी से IRC-67 एवं IRC-35 मानकों के अनुसार कार्य कराते हुए कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह के अन्दर प्राप्त कर अवगत करायेंगे। इस संबंध में कार्यपालक अभियांत पथ निर्माण विभाग बक्सर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर/डुमराँव, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग 84 एवं 30 बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता उच्च पथ प्रमण्डल (NH-120) गया को वैसे सभी सड़क के स्थलों का चिन्हित कर निम्नलिखित सुधारात्मक कार्य करने का निदेश दिया गया।**1. Repairing of Potholes in the whole Stretch**2. Painting of Lane marking**3. Construction of proper Shoulder/Flank**4. Installation of Speed Limit Sign Board and other Cautionary signages**साथ ही यह निदेशित किया गया कि वैसे सड़क जिस पर पानी का जमाव हो रहा है को नियमानुसार कार्रवाई कर सुधारात्मक कार्य किया जाय। कार्यपालक अभियंता उच्च पथ प्रमण्डल गया द्वारा बताया गया कि सड़कों की मरम्मति के लिए वर्क ऑर्डर दे दिया गया है एवं शीध्र ही सभी सड़कों की मरम्मति कर दी जाएगी। बैठक में सरकार के अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) बिहार सरकार का पत्रांक 1538 दिनांक 21.02.2022 के आलोक बिहार राज्य के अंतर्गत जिलावार चिन्हित हॉट स्पॉट स्थलों के आस-पास के नजदीकी गाँवों के ग्राम पंचायत मुखिया की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति का गठन करने हेतु सभी संबंधित को निदेशित किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर द्वारा सड़कों पर थ्री-डी स्पीड ब्रेकर बनाने का सुझाव दिया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव के द्वारा मोटरवाहन चालकों में जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया गया।* *बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर/डुमराँव, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग 84 एवं 30 बक्सर, कार्यपालक अभियंता उच्च पथ प्रमण्डल (NH-120) गया, यातायात प्रभारी बक्सर तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!