
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 को होने जा रहा है। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन हो सके इस बास्ते हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। इस वास्ते बड़ी संख्या में पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है। जिले के तमाम संबंधित पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों, न्याय मित्रों एवं पंचायत सचिवों के साथ या तो बैठक की जा चुकी है या की जा रही है। ताकि मुकदमों का ज्यादा से ज्यादा निष्पादन हो सके और न्यायालय में लंबित मुकदमों के अंबार को कम किया जा सके। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा इस लोक अदालत हेतु प्री काउंसलिंग के लिए 24 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। माननीय न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि वैसे लोगों से अनुरोध है, जो अपने मुकदमें को मेलजोल , सुलह के आधार पर लोक अदालत में निष्पादित कराना चाहते हैं यदि उन्हें नोटिस नहीं भी मिला है, तो भी वे प्री कौन्सिलिंग करवा सकते हैं। इसके लिए वे 12 मार्च से पहले संबंधित न्यायालय में आकर प्री कौन्सिलिंग में भाग लेकर समझौता कर सकते हैं।लोक अदालत पूर्व समझौता हेतु आपको नोटिस मिला है तो आप संपर्क करें और अपने मुकदमे का 12 मार्च के लोक अदालत में निष्पादन सुनिश्चित करा लें। यदि आपको नोटिस नहीं भी मिला है, परंतु आप समझौते के आधार पर अपने मुकदमें को समाप्त करवाने हेतु इच्छुक हों तो जिस न्यायालय में आपके मुकदमें लंबित हैं, उस न्यायालय के में आप निर्धारित तिथि को संपर्क कर सकते हैं, और समझौते के आधार पर अपने मुकदमे का निष्पादन लोक अदालत में सुनिश्चित करवा सकते हैं। कोई भी समस्या होने पर आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसका संपर्क संख्या 06183- 299925 है।इसी परिपेक्ष में आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले के सभी अंचल अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमराव के साथ एक बैठक विधिक सेवा सदन भवन में अपने प्रकोष्ठ में की गई। बैठक में माननीय न्यायाधीश द्वारा उपस्थित लोगों से कहा गया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विगत वर्षों में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर करना है। आप सभी अपने अपने अंचलों में अंचल कार्यालय में आने वाले सुलानिय वादों को चिन्हित कर उसे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह करवाएं। इस हेतु श्रीमान द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का अवार्ड भी सभी उपस्थित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया । साथ ही कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाले वादों को आप पूर्व से भी चिन्हित कर कार्यालय में दे सकते हैं। आप सभी अपने स्तर से अपने अंचल में लंबित सुलहनिय वादों के पक्षकारों को नोटिस करें या उस नोटिस को जिला कार्यालय में दे दे। हम इसे जिले के थानाध्यक्ष महोदय के माध्यम से या अपने पारा विधिक सेवको की सहायता से पक्षकारों तक पहुचाएंगे और उन्हें लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों को सुलह से आधार पर निपटारे के लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर कार्यालय कर्मी, सुधीर कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज रवानी आदि उपस्थित रहे।