प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आज असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व हिन्दू हृदय सम्राट डाॅ.हिमंत विश्व शर्मा तथा मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री विहार सरकार का आगमन बक्सर की धरती अर्जूनपुर (नियाजीपुर) हाई स्कूल, प्रखंड सिमरी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव तथा मंच संचालन का कार्य भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से खत्मा और राष्ट्रवाद को स्थापित करने के लिए। मोदी जी के राज में सारे भ्रष्टाचारी और पापी एक एक कर लाल घर में स्थापित हो रहें हैं।आज मोदी जी एवं नितीश कुमार के अगुवाई में हिन्दूस्तान और बिहार विकास की ऊंचाईयों को छू रहा है। मिथलेश तिवारी को विजयी बनानें का मतलब सिधा है कि आप मोदी जी का बटन दबा रहें हैं। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि यहां से मिथिलेश तिवारी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनानें का काम करें। मिथलेश जी ने बक्सर को बनारस बनाने का जो सपना देखा है,उस सपने को साकार करने में मै भी इनका सहयोग करुंगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि मोदी जी ने तीन सौ सीट पाया तो काश्मीर से 370 धारा हटाने का काम किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कर देश वासियों को सौगात दिया। यहां एक आदमी अभी अभी बुलेट मोटरसाइकिल पर घूम-घूम कर भाजपा को हराने का अभियान लगाए हुए हैं। वह हमसे बोला कि हमें vrs दो ,हम बिहार में भाजपा का काम करेंगे। बाद में मुझे पता चला कि यह लालू यादव और कांग्रेस से मिलकर पैसा लिया और भाजपा को हराने के अभियान में लगा है। हम इसको चुनाव बाद फिर असम ले जाने वाले हैं। हमनें अपनें यहां मदरसा बन्द कर दिया। लोगों ने कहा कि बहुत मुश्किल हो जाऐगा। हमनें बोला कि मदरसा से क्या मतलब है। लोगों ने बताया कि इससे मुल्ला बनता है। हमनें बोला कि सरकार ने मुल्ला बनाने का ठेका ले रखा है क्या, सभी को बन्द कर दिया।कही कुछ नही हुआ।श्री शर्मा ने कहा कि भारत में बहुत दिनों के बाद हिंदू जगा है, और इसे जगाने का काम माननीय मोदी जी ने किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया के अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर होने जा रहा है। यह चुनाव मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि बनाने का है, काशी में ज्ञानवापी मंदिर बनाने का है और भारत को विश्व गुरु बनाने का है। इसलिए आप लोग यहां से मिथिलेश तिवारी को विजयी बनानें का काम करोगे तो वहां स्वयं मोदी जी प्रधानमंत्री बन जायेंगे।सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों हाथों को उपर उठाया और मुख्यमंत्री शर्मा से बोला कि मिथिलेश तिवारी को जीत की माला पहना दिजिए। तब मुख्यमंत्री शर्मा ने मिथिलेश तिवारी को विजयी बनानें का माला पहना दिया। एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर को विकसित करने के लिए जो कुछ भी करना पडेगा,मैं जरूर करुंगा।सभा में एनडीए के सभी जिला अध्यक्ष,सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।