भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद और लगातार सात बार निर्विरोध निर्वाचित औल इण्डिया बार कौंसिल के अध्यक्ष माननीय श्री मनन मिश्रा जी का आगमन आज बक्सर के अतिथि गृह में हुआ।
बक्सर आगमन के उपरांत माननीय सांसद महोदय ने चार चार कार्यक्रम में भाग लिया। प्रथम बैठक बक्सर बार कौंसिल के अधिवक्ताओं के साथ की। जिसमें विद्वान अधिवक्ताओं ने देश की कानूनी प्रक्रिया पर गहनता से अपनी बात रखी। भारत के विकास के लिए क्या और कैसे कानूनी पेंचिदिगीयो को दूर किया जाए जिससे की देश को सही और सरल रास्ता मिल सके। दुसरी बैठक एम.भी.कौलेज में जिसमें प्रोफेसर एवं बुद्धिजीवी यों ने भाग लिया। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने माननीय सांसद महोदय से समाज में रह रहे लोगों के समाजिक उत्थान के लिए अपने अपने बिचार रखे।
और तीसरी, प्रेस वार्ता जिला अतिथि गृह बक्सर में मीडिया के सम्मानित पत्रकार बन्धुओं के साथ की। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की।
प्रेस वार्ता के दौरान देश की आज की ताजा स्थिति पर पत्रकारों के सवाल पर मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केन्द्र सरकार को भारत और भारतीयों तथा सिमावर्ती सीमाओं के प्रति मोदी जी सरकार को एक सजग प्रहरी की तरह बताया।
जम्मू काश्मीर के पहलगाम में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्धारा जिस तरह से बेगुनाह लोगों की निर्मम हत्या की गई है उसका जबाब देते हुए माननीय सांसद महोदय ने दो टुक जबाव दिया की जांच चल रही है और बहुत ही जल्द दोषियों को उनके कल्पना से परे माकुल जबाव दिया जाएगा और मुंहतोड़ कारवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर पर बोलते हुए कहा की पूर्व की सरकारों ने वर्षों पूर्व बनाए गये गलत नियमों और कानूनों के तहत वहां के आम अवाम को गलत रास्ता दिखा कर अपना राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य करती थी लेकिन मोदी जी ने वहां के सबसे विकास में बाधक 370 धारा को हटाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों का जीवन शैली में सुधार करने का अद्भुत और अनोखा कार्य किया। जिस जम्मू-कश्मीर को हिन्दुस्तान से अलग थलग समझनें और समझाने का कार्य पूर्व की सरकार करती थी , मोदी जी ने उसे मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जिससे वहां के लोगों के जीवन में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा हैं और लोग देश के मुख्य धारा में जुड़ने से खुश और उत्साहित हैं।
चौथा कार्यक्रम गोयल धर्मशाला में सनातन संस्कृति के रक्षा कर के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों गायत्री परिवार, पेंशनर समाज, विभिन्न पूजा समिति,बाबा रामदेव समिति का अभिनन्दन कार्यक्रम वर्षा पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप दुबे, विनोद राय, निर्भय राय, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, अमरेन्द्र पाण्डेय, रमेश गुप्ता,सोनू राय तथा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।