
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन नटवाल के 28 जुलाई को पहली बार बक्सर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे के अध्यक्षता में आगमन की तैयारियों के लिए भाजयुमो, बक्सर की बैठक शहर में स्थित गोयल धर्मशाला में हुई। इस तैयारी बैठक में युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर पहलुओं पर चर्चा की गई। इस तैयारी बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह खुद उपस्थित रहे। ताकि तैयारी बेहतर ढंग से किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सुर्या और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन नटवाल चार दिवसीय बिहार दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चे की अधिवेशन में बिहार पहुंच रहे हैं जिसमें 2 दिन का प्रवास 28 और 29 को बक्सर के डुमरांव विधानसभा में करेंगे। जहां विधानसभा के प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओ एवं सुझाव जानने के लिए यह कार्यक्रम एक पहल है।उन्होंने ने कहा कि यह विधानसभा का प्रवास 40 जिलों में एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। हर जिले में अलग-अलग राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या 28 जुलाई को बक्सर आ रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से नवीन निश्चल चतुर्वेदी, अविनाश पांडेय,बिमलेश सिंह,बिट्टू सिंह,सौरभ चौबे,संतोष मिश्रा,अम्पू राय,रूपेश दुबे,अर्जुन सिंह,राजकमल सिंह,अक्षय ओझा,अभिनंदन सिंह, सौरभ तिवारी, सोनु दुबे,धनन्जय मिश्रा, अंशु पाण्डेय, शिवशम्भु पाण्डेय, बिट्टू राय,दीपक सिंह,सोनु चौबे,सत्येन्द्र पाण्डेय,अंजय चौबे,रोहित तिवारी,राशमणि तिवारी,अमित बारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।