
अपर समाहर्ता बक्सर श्री प्रीतेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्य निषेध, लोक शिकायत एवं खनन टॉस्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम लोक शिकायत के समीक्षा के क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को समय पर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया जिससे परिवाद का समय से निवारण किया जा सके। सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण से संबंधित सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई करें। साथ ही नल जल की समस्या को दूर करने के लिए नल जल को पुनः स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अंचल स्तर से ही परिर्माजन के मामलें निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। सभी लोक प्राधिकार को संबंधित मामलों पर प्रतिवेदन देने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। आरटीपीएस के समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आरटीपीएस के सभी काउंटर पर हर सेवा के आवेदन पत्र हर काउंटर पर लिया जाय। भूमि विवाद की समीक्षा के क्रम में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को नियमानुसार मामलों की समीक्षा कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से रात्रि गश्ती करने और उसके संबंध में साप्ताहिक प्रतिवेदन देने को कहा गया। सभी संबंधित अंचलाधिकारी से उनके अंचलों के संबंध में भूमि विवाद की जानकारी प्राप्त की गई और जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। मद्य निषेध के समीक्षा क्रम में सभी चेक पोस्टों पर सघन जाँच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष को मद्य निषेध एवं अवैध खनन के संबंध में निरंतर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। खनन टॉस्क फोर्स के समीक्षा के क्रम में छापेमारी और गाड़ी पकड़ने का रिर्पोट देने को निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि 01 जून से खनन पर रोक लगा दी गई है, इस पर जिला खनन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि खनन पर लगे रोक से संबंधित पत्र सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को भेज दिया गया है और खनन वाले स्थान से उपकरण को हटा दिया गया है। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मद्य निषेध उत्पाद अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।