
केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार की 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर द्वारा स्थानीय रामलीला मंच पर मनाया गया सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व! कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा राष्ट्रगान गाकर किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार जी उपस्थित रहे! उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है! केंद्र सरकार ने विगत 8 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाएं! जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग दो करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया! आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख प्रति वर्ष निशुल्क इलाज कराने की सुविधा प्रदान की गई! देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने युवाओं के हित में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत इस योजना के तहत 2021-22 में 310563.83 करोड़ रुपए की राशि से मुद्रा लोन के रूप में दी गई! जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर ने कहा कि केंद्र की सरकार ने घर-घर शौचालय बनवा कर नारी शक्ति को उचित सम्मान देने का काम किया है! बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ हो यह सुकन्या योजना हो ऐसे दर्जनों योजनाएं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने चलाई है! बक्सर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारें केवल गरीबों की बातेँ करती थी करनी कुछ और होता था, आज नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को करीब से देख उनके लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं चलाई है! पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन ने कहां की गांव के विकास के लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित है! पहले मनरेगा का बजट 25 से 30 हजार करोड़ की होती थी जो आज लाख करोड़ की हो चुकी है! इसके अलावा गरीब लोगों के लिए जन धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, उज्जवला योजना का भी शुभारंभ किया! राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य रामकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत 8 वर्ष पूर्व इस स्थिति में नहीं था कि अपने पड़ोसियों को उचित जवाब दे सके! आज हम पाकिस्तान हो या चीन या अन्य कोई दे! भारत के तरफ बुरी नजर से देखने की जुर्रत नही कर सकते हैं! भारत देश के अंदर ही नहीं विदेशों में भी काफी मजबूत हो चुका है! आज हमारी बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है! यह नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की कुशलता के कारण संभव हुआ है! पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल मे वैश्विक स्तर पर भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है! मुद्दा बिहीन विपक्ष आज देश को धर्म के नाम पर आग मे झोकने का काम कर रहा है जिसका ताज़ा उदाहरण कानपुर और रांची की घटना है! नरेंद्र मोदी जी के रहते विपक्ष का मंसूबा कामयाब नहीं हो सकता है!इनके अलावा कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष सचितानन्द भगत, राजवंश सिंह, जिला महामंत्री शिव जी खेमका ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मिडिया प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी रमेश गुप्ता ने किया! कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिन्हा भरत प्रधान धनंजय राय जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, मनोज पांडे, चंदा पांडे, राजकुमार ठाकुर, जिला मंत्री मुना यादव, नीलम सहाय, अजय राय, धनंजय त्रिगुण, लक्ष्मण शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, धीरज पाठक, डॉक्टर एलबी राय ,प्रमोद मिश्रा, श्री भगवान राय राजीव भगत शीला त्रिवेदी मृत्युंजय सिंह, दिलीप चंद्रवंशी, प्रभाकर तिवारी, अवधेश पाठक, सतीश चंद्र त्रिपाठी ,सतनारायण राम पूनम रविदास इंदु देवी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्रीयों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।