
प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः 7:00 बजे से पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जांच की गई।*जांच किए जाने वाली योजनाओं का नाम इस प्रकार से है:-**हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएं, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केंद्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकाने, धान/गेहूं/दलहन/अधिप्राप्ति केंद्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएं, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएं, भू राजस्व एवं अन्य योजना।**अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा चौसा प्रखंड के पवनी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।* *अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के कमरपुर पंचायत, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के जासो पंचायत, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के गायघाट पंचायत, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढी प्रखंड के कुकुढ़ा पंचायत, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा डुमराव प्रखंड के चिलहरी पंचायत, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव के द्वारा डुमराव प्रखंड के नन्दन पंचायत, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखंड के परमानपुर पंचायत, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के तियरा पंचायत एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा बक्सर जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में योजनाओं की जांच की गई। इस प्रकार कुल 11 प्रखंडों के 22 पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जांच की गई।**जिला पदाधिकारी बक्सर के आदेशानुसार नगर निकाय क्षेत्रों (बक्सर एवं डुमरांव) में निम्नांकित समस्याओं के बारे में जांच हेतु जांच दल गठित किया गया।**1. साफ सफाई का अभाव 2. वार्डो में पानी की समस्या 3. नल जल योजना के कार्यान्वयन के उपरांत टूटे हुए रूट की समस्या 4. पाइप फटने के कारण रोड पर जलजमाव की समस्या 5. आगामी मानसून को देखते हुए नाला जाम की समस्या 6. लाइट सुचारू रूप से नहीं जलने की समस्या।**जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमराव, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा डुमराव नगर परिषद अंतर्गत क्रमश: वार्ड नंबर 12, 04, 01, 07, 09 एवं स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर नगर परिषद अंतर्गत क्रमश: वार्ड नंबर 14, 24, 13, 34, 18 की जांच किया गया। साथ ही लाइट सुचारू रूप से नहीं जलने की समस्या की जांच हेतु पदाधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। जिला योजना पदाधिकारी बक्सर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा नगर परिषद बक्सर एवं डुमराव के विभिन्न वार्डों में जांच किया गया।*