Sat. Jun 6th, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने आज दिनांक 25.12.24 को भाजपा कार्यालय अहिरौली में सुशासन दिवस के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती मनाने के लिए एक बैठक आहूत की।जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया तथा संचालन का कार्य निर्भय राय ने किया।

मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधान परिषद सदस्य राधा मोहन शर्मा सभा में उपस्थित रहें। अध्यक्षीए भाषण में जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन वृतांत को बारीकी से उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया।

अपने सम्बोधन में पूर्व विधान परिषद राधा मोहन शर्मा ने जनसंघ काल से और आज भारतीय जनता पार्टी तक के कार्यकाल में स्व.अटल जी के योगदान को एक एक कर सभी के सामने रखा और कहा की वैसे युगपुरुष अब मिलना सम्भव नही है।उनके आदर्शों को अपना कर ही एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण सम्भव है।

बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह,राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, बैकुंठ नाथ शर्मा, प्रदीप दुबे, विनोद चौधरी, शेषनाथ पाठक, हिमांशु चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह,शिवजी खेमका आदि नेताओं ने स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर सुक्ष्मता से प्रकाश डालते हुए देश हित में किए गये कार्यों को गिनाया और कहा की आज भी ऐसे महान विभूति को याद कर मन गौरवान्वित हो जाता है।

समाज हित और देश हित तथा सदन में विपक्ष को भी साथ साथ चलने की अदभुत कला थी।उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल पांडेय,संत कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, पूनम रविदास, इंदु देवी,रेखा देवी,सुधा गुप्ता, पिंकी पाठक,धन जी पाण्डेय, पुनीत सिंह संध्या पाण्डेय, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!